16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर
अलवर न्यूज: सूकड़ी नदी के तेज बहाव में उतार दी ट्रैक्टर-ट्राॅली, जान बचाने के लिए कूदने लगे लोग
Play video

अलवर न्यूज: सूकड़ी नदी के तेज बहाव में उतार दी ट्रैक्टर-ट्राॅली, जान बचाने के लिए कूदने लगे लोग

इसी नदी में डांगरवाड़ा के 6 लोग भी फंस गए थे, फिर भी सावधानी और सतर्कता नहीं बरत रहे। जान को डाल रहे जो​खिम में।

Google source verification

अलवर. जिले के मालाखेड़ा उपखंड क्षेत्र के पहाड़ी क्षेत्र में जोरदार बारिश होने के बाद सूकड़ी नदी बहुत तेजी से बहने लगी। इसका पानी सिलीबेरी बांध तक पहुंच रहा है। सूकड़ी नदी में पानी के तेज बहाव के बावजूद ट्रैक्टर-ट्राॅली उसमें उतार दी। इसी नदी में डांगरवाड़ा के 6 लोग भी फंस गए थे। फिर भी लोग सावधानी और सतर्कता नहीं बरत रहे।

जानकारी के अनुसार तेज बहाव होने से नदी में ट्रैक्टर-ट्राॅली को अन्य लोगों के उतारने से मना करने के बाद चालक नहीं माना। जैसे ही ट्रैक्टर बहाव क्षेत्र में पहुंचा तो ट्रैक्टर का चालक भी घबरा गया। इसी दौरान नदी को देखने आए लोग जोर-जोर से चिल्लाने लगे। इस पर उसने ट्रैक्टर को रोका और ट्राॅली में बैठे लोग नदी में उतरकर अपनी जान बचाने के लिए वापस आने लगे। बाद में ट्रैक्टर-ट्रॉली को बैक किया और तेजी से उसे वापस लाया। तब जाकर सभी लोगों की सांस में सांस आई।