16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर
मुख्य बाजार में ट्रांसपोर्ट वाहन पर गिरा विद्युत पोल, बिजली बंद कराने से बड़ा हादसा टला…देखें यह वीडियो
Play video

मुख्य बाजार में ट्रांसपोर्ट वाहन पर गिरा विद्युत पोल, बिजली बंद कराने से बड़ा हादसा टला…देखें यह वीडियो

झूलते बिजली के ढीले तारों से हमेशा हादसा होने का अंदेशा बना रहता है। ट्रक निकलने के दौरान उसमें उलझने से हुआ हादसा।

Google source verification

पिनान. कस्बे के मुख्य बाजार में मंगलवार दोपहर अचानक एक विद्युत पोल ट्रांसपोर्ट वाहन पर गिर जाने से अफरा-तफरी मच गई। करंट प्रवाह के चलते आनन-फानन में सूचना देकर बिजली बंद कराई। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। गनीमत यह रही कि आग नहीं लगी और कोई जनजानि नहीं हुई।

लोगों ने बताया कि मुख्य बाजार में झूलते बिजली के ढीले तारों से हमेशा हादसा होने का अंदेशा बना रहता है। दोपहर करीब 12 बजे मुख्य बाजार से ट्रांसपोर्ट का एक ट्रक निकल रहा था। उसी दौरान बिजली के लकटते तार ट्रक में अटक गए, जिससे पोल ट्रक के ऊपर आ गिरा। करंट प्रवाह के चलते बाजार में अफरा-तफरी मच गई। बाजार में जाम सा लग गया। हालांकि सूचना पर तुरंत बिजली बंद की गई।

तीन घण्टे में हटा पोल

हादसे की सूचना के बाद भी तीन घण्टे तक पोल व ट्रक बीच बाजार में खड़ा रहा। इस दौरान बाइक व राहगीरों का निकलना दूभर बना रहा। मामले की सूचना क्षेत्रीय विधायक मांगेलाल मीणा को दी गई। जिस पर विधायक ने निगम के अधिकारियों से फोन पर बात कर शीघ्र डिफाल्ट पोल को हटाकर नया पोल लगा बिजजी सप्लाई सुचारू करने के निर्देश दिए।

व्यवसायियों ने जताया आक्रोश

तीन घण्टे तक जाम के चलते व्यवसायियों में बिजली निगम के प्रति आक्रोश बना रहा। स्कूल की छुट्टी होने के बाद यहां से निकलने वाले स्कूली वाहनों को भी रूट डायवर्ट होकर जाना पड़ा। साइकिल व पैदल विद्यार्थियों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। उल्लेखनीय है कि बाजार में लाइट के तारों का जाल हर कदम हादसे को निमंत्रण दे रहे है। बंदरों के उत्पात से तार ढीले होकर झूल रहे है, जिससे यहां से निकलने वाले भारी वाहनों से खतरा बना रहता है। लोगों ने तारों के बीच में रेबिट व टावर लगाकर इन्हें ऊंचा करने की मांग की है। इधर निगम के अ​​भियंताओं ने तुरंत कर्मचारी भेजकर नया पोल लगाने व लाइन को दुरुस्त करने का कार्य कराया।