12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

भिवाड़ी: दो घंटे में बरसा छह इंच पानी, चारों तरफ जलभराव, सडक़ें बनी दरिया… देखें वीडियो ….

भिवाड़ी मोड़ पर भी जलभराव फूलबाग चौक से लेकर रीको चौक, नीलम चौक, समतल चौक और भिवाड़ी मोड तक सभी जगह जलभराव ने हालात खराब कर दिए। औद्योगिक क्षेत्र के बीच में भी कई जगह जलभराव हो गया। यूआईटी सेक्टर दो और तीन में भी जलभराव से हालत खराब हो गए। सेक्टर के अंदर भी पानी भर गया।

Google source verification

अलवर

image

kailash Sharma

Sep 05, 2024


भिवाड़ी. उद्योग क्षेत्र में बुधवार दोपहर 12 से ढाई बजे तक झमाझम बारिश हुई। एक बार बारिश का सिलसिला शुरू हुआ तो निरंतर चलता ही रहा। करीब ढाई घंटे तक आसमान से राहत बरसती रही। आसमान में घने काले बादल छाए रहे। दिन में भी अंधेरा हो गया। तेज धमाके के साथ बिजली कड$की। बारिश से मौसम सुहावना हो गया, जो जहां था वहीं रुक गया। सरकारी आंकड़ों के अनुसार ढाई घंटे में छह इंच बारिश होना बताया जा रहा है। बारिश रुकी तो बीडा, नगर परिषद, रीको ने जलभराव दूर करने के प्रयास शुरू किए लेकिन पानी का प्रवाह इतना तेज था कि सारे प्रयास नाकाफी रहे। क्षेत्र में स्थित खोली भूखंड तालाब बन गए। चारों तरफ रोड पर कई-कई फीट तक पानी नजर आया। सड$क नहर बन गई। दोपहर को स्कूलों की छुट्टी हुई तो स्कूली बसों को बच्चों को छोडऩे में कई घंटे का विलंब हो गया।
बाइपास पर कई फीट पानी: उद्योग क्षेत्र से पानी बहकर बाइपास की तरफ आया। धारूहेड़ा तिराहे पर करीब चार फीट तक पानी भर गया। बड़ी बस और ट्रैक्टर तक के पहिए पानी में डूब गए। बाइपास का पूरा क्षेत्र जलमग्न हो गया। भगत ङ्क्षसह कॉलोनी के दोनों मुख्य रास्ते, आवासीय ब्लॉक, रेवाड़ी-पलवल हाईवे सभी पर कई फीट पानी भर गया।
एएसपी आवास के पीछे खाली मैदान भरा : रीको पाŸवनाथ मॉल से पहले कैपिटल मॉल के पीछे और साइड में खाली भूखंड में बारिश के पानी का डायवर्जन करती है। ये भूखंड बारिश के बाद उफन गए। पाŸवनाथ मॉल से मुकदम चौक को जाने वाली रोड पर नाला ओवरफ्लो होकर बहने लगा। एएसपी आवास के पीछे खाली भूखंड भी पानी से भर गया। सारा पानी बालिका स्कूल से मुकदम चौक की तरफ जाने वाले रोड पर भर गया। पूरे रोड और फुटपाथ पर एक फीट तक पानी नाले के रुप में बहने लगा। इसी तरह थाना फेज तृतीय से परिवहन कार्यालय तक गौरवपथ पर पानी भर गया।
वाहन चालकों को असुविधा : ढाई घंटे तक चली बारिश से शहर की सड$कें दरिया बन गईं। चारों तरफ जलभराव ही नजर आया। इससे दोपहिया वाहन चालकों को असुविधा हुई। कई वाहन चालक जलभराव में गिर पड़े। कई के वाहन खराब हो गए।
प्राकृतिक बहाव पर भी असफल: केंद्र, हरियाणा एवं राजस्थान में एक ही पार्टी की सरकार है। इसके बावजूद हरियाणा सरकार भिवाड़ी के प्राकृतिक बहाव को रोककर बैठी है।
बारिश के जल का प्रवाह साहबी नदी की तरफ है। भविष्य में स्थानीय से लेकर प्रदेश स्तर पर कोई भी योजना बने लेकिन प्राकृतिक बहाव को खोलना तो जरूरी होगा। दो घंटे की बारिश ने आमजन, व्यापारी, वाहन चालक सभी को परेशान कर दिया।
भिवाड़ी मोड़ पर भी जलभराव
फूलबाग चौक से लेकर रीको चौक, नीलम चौक, समतल चौक और भिवाड़ी मोड तक सभी जगह जलभराव ने हालात खराब कर दिए। औद्योगिक क्षेत्र के बीच में भी कई जगह जलभराव हो गया। यूआईटी सेक्टर दो और तीन में भी जलभराव से हालत खराब हो गए। सेक्टर के अंदर भी पानी भर गया।