
अलवर शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत शिशु अस्पताल में शनिवार को झगड़ा हो गया। जानकारी के अनुसार एक परिजन महिला ने अस्पताल की एएनएम के साथ हाथापाई कर दी। झगड़ा इतना बढ़ गया की मौके पर पुलिस को आना पड़ा। इस घटनाक्रम में एएनएम शशि शर्मा व नर्सिंग ऑफिसर शकुंतला योगी ने बताया कि महिला गेट के अंदर आ रही थी और गार्ड ने उसको रोका तो वह गार्ड से झगड़ा करते हुए अंदर वार्ड में आ गई।
जब हमारे स्टाफ की एएनएम ने उसको कहा तो उनके साथ हाथापाई करने लग गई। स्थिति बिगड़ने पर कोतवाली पुलिस को बुलाया गया, जिसने महिला को हिरासत में लिया। घटना के बाद सीएमएचओ सुनील चौहान भी मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें:
अलवर में HMPV वायरस का अलर्ट, आइसोलेशन वार्ड शुरू… डॉक्टर्स ने दी ये सलाह