25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर
एक माह से अघोषित बिजली कटौती से बेचैनी में बीत रहे दिन-रात…आमजन को नहीं राहत
Play video

एक माह से अघोषित बिजली कटौती से बेचैनी में बीत रहे दिन-रात…आमजन को नहीं राहत

गांव हरनेर भांगडोली के ग्रामीणों का टूटा धैर्य, उतरे सड़क पर, कांटों की बाढ़ लगा स्टेट हाइवे मुख्य सड़क पर बैठी महिलाएं

Google source verification

थानागाजी. ब्लॉक थानागाजी सहित सम्पूर्ण क्षेत्र में बिजली की कमी से चरमराई व्यवस्था से ग्रामीण क्षेत्रों में हाहाकार मचा हुआ है। भीषण गर्मी में बिजली कटौती से ग्रामीण बेचैन हैं, तो रात्रि में हो रही कटौती से लोगों को रतजगा करना पड़ रहा है। अनेको जगहों पर ग्रामीणों का धर्य भी टूट रहा है। आक्रोशित ग्रामीण सड़क जाम कर हंगामा कर रहे हैं। अभियंताओं व कर्मचारियों को खरी-खरी भी सुना रहे है, उनके पास यह जवाब नहीं है कि बिजली कब आएगी। क्षेत्र में बिजली कटौती की समस्या विकराल रूप धारण कर लिया है, बारिस के मौसम में उमस भरी गर्मी के बीच बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मच्छरों के काटने से बीमारियां बढ़ रही है, लोग बीमार पड़ रहे हैं। पीने के पानी की टंकिया भर नहीं पाती। बिजली नहीं आने से पेयजल सप्लाई भी बाधित हो रही है। बिजली कटौती से परेशान लोग सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं।

ग्राम हरनेर-भांगडोली में सैकड़ों महिलाए ग्रामीण स्टेट हाइवे 52 थानागाजी दौसा मुख्य सड़क पर कांटों की बाढ़ लगा शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे मुख्य सड़क पर बैठ गई और विरोध प्रदर्शन करते हुए बिजली निगम सहायक अभियंता और नगरपालिका मुर्दाबाद के नारे लगाए। इससे पूर्व भी महिलाएं

व ग्रामीण सड़क पर उतर कर गत दिनों विरोध जता चुके हैं। तब 15 दिन में समाधान का आश्वासन दिया था। समाधान नहीं होने और बिजली की कटौती इसी तरह बरकार रहने से परेसान महिलाएं ग्रामीणों का आज फिर धैर्य जवाब दे गया और फिर से सड़क पर बैठ गए। करीब 3 घण्टे आवागमन बंद रहने से वाहनों की कतार लग गई। दोपहर 12 बजे तक आवाजाही बंद रही। सूचना पर पहुंचे थानाधिकारी राजेश कुमार मीणा, तहसीलदार मोहित पंचोली, पालिका अधिशासी अधिकारी देवेंद्र जिंदल व बिजली निगम के सहायक अभियंता नितिन गुप्ता, कनिष्ठ अभियंता मौके पर पहुंचे और मुख्य सड़क पर बैठे ग्रामीणों, महिलाओं से समझाइश कर जाम खुलवाया। लोगों की मांग थी कि उनके क्षेत्र को सिटी फीडर से जोड़ा जाए।

इस पर सहायक अभियंता नितिन गुप्ता ने ग्रामीणों को प्रार्थना पत्र देने को कहा, जिसके उपरांत प्रपोजल बनवा उच्चाधिकारियों को भिजवा बिजली की समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इस पर लोग माने और सड़क पर आवाजाही शुरू हुई। ग्रामीणों ने बताया कि उनको नगरपालिका का कोई लाभ नहीं मिल रहा है। उनको पालिका से हटा दिया जाए या फिर सभी सुविधाएं उन्हें मिले। 24 घण्टे बिजली सप्लाई हो। अघोषित कटौती बन्द हो।

सौंपा ज्ञापन

तहसीलदार व थानागाजी की समझाइश के बाद महिलाएं व ग्रामीण उपखण्ड अधिकारी कार्यालय पहुंच एसडीएम अमिलाल यादव को ज्ञापन सौंप कर उनको सिटी फीडर से जोड़कर बिजली की समस्या के समाधान की मांग की है। इस दौरान बताया कि क्षेत्र में सहायक अभियंता कार्यालय थानागाजी व प्रतापगढ़ से जुड़े गांव कस्बों में गत दिनों से हो रही विद्युत कटौती को लेकर ग्रामीणों में रोष हैं। दिन में कई बार विद्युत सप्लाई बंद हो जाती है। रात को भी सप्लाई बंद कर दी जाती है। सुबह भी अघोषित विद्युत कटौती से क्षेत्र की पेयजल सप्लाई भी बाधित हो रही है। दिन में कार्यालय के कार्य भी बाधित हो रहे हैं।

रात मकानों की छतों पर बितानी पड़ रही है। ग्राम क्यारा से मथुरा प्रसाद, भागीरथ प्रसाद, मुंशी मीना, सूरतगढ़ से सुरेश चन्द, सत्यनारायण, बनवारी सहित अनेक लोगों ने बताया कि सुबह 10 से शाम 4 बजे के बीच बार-बार बिजली कटौती के साथ रात को भी 8 बजे बाद 11 बजे तक करीब 3 घण्टे से अधिक समय तक बिजली बंद कर दी जाती है। मकानों में अंधेरा होने से जहरीले जीव जंतु के काटने का अंदेशा रहता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में जुटे विद्यार्थियों का अध्ययन कार्य प्रभावित हो रहा हैं। ग्रामीणों ने अघोषित बिजली कटौती की स्थायी समाधान की मांग की है।

समाधान करेंगे

बिजली निगम थानागाजी के सहायक अभियंता नितिन गुप्ता ने बताया कि कम से कम कटौती हो ऐसा प्रयास रहता है। मुख्य सड़क पर बैठे हरनेर भांगडोली के लोगों की मांग का प्रपोजल बनवा उच्चाधिकारियों को भिजवा बिजली की समस्या का समाधान करेंगे।

सिटी फीडर से जुड़वाने की कार्रवाई की जाएगी

उपखण्ड अधिकारी, थानागाजी अमिलाल यादव ने बताया कि हरनेर भांगडोली के ग्रामीण-महिलाओं ने ज्ञापन सौंप कर उन्हें सिटी फीडर से जोड़ने की मांग की है, बिजली निगम के अधिकारियों को भेजकर उनको सिटी से जुड़वाने की कार्रवाई की जाएगी, ताकि समस्या का समाधान हो।