14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

भीषण गर्मी के बावजूद रक्तदाताओं में रहा भारी उत्साह, 80 जने बने रक्त भामाशाह…देखें यह वीडियो

विश्व रक्तदान दिवस पर राजस्थान पत्रिका की रही प्रेरणात्मक भूमिका। मालाखेड़ा में 45 व पिनान में 40 रक्तवीरों ने दिखाया जज्बा

Google source verification

मालाखेड़ा. स्थानीय उपखंड मुख्यालय पर विश्व रक्तदान दिवस पर राजस्थान पत्रिका की प्रेरणा से स्वैच्छा से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें भीषण गर्मी के बावजूद रक्तदाताओं में भारी उत्साह देखा गया। इस दौरान 45 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

राजस्थान पत्रिका, शिक्षा, चिकित्सा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में युवा रक्तदान करने पहुंचे। सभी रक्तवीरों में उमंग व उल्लास रहा। दूसरे के जीवन को बचाने का जज्बा इनमें दिखाई दिया। दोपहर 2 बजे तक 45 युवाओं ने रक्तदान कर विशेष योगदान प्रदान किया। इस मौके पर सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर अजीतसिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ क्षेत्र में आतंकवादियों के खिलाफ मुठभेड़ होने पर पर बहुत से साथी गंभीर घायल हो जाते हैं। जहां जवान रक्त देकर उनका जीवन बचाते हैं। उनका कहना था कि आज सिविल क्षेत्र में रहकर विश्व रक्तदान दिवस पर जो कार्यक्रम रक्तदान का किया है, उसमें रक्तदान कर उन्हें खुशी हुई है।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए डॉ. कैलाश चंद सैनी, शिक्षाविद विजय कुमार, विश्वेंद्र सिंह, केदार शर्मा, ललित लखेरा, मुकेश पंचोली, समाजसेवी गोविंद जोशी, ओजीए क्लासेज की टीम की ओर से मौके पर छाया पानी की व्यवस्था की गई। एसवीएम विद्यालय के संस्था प्रधान मुकेश पंचोली के नेतृत्व में करीब एक दर्जन युवाओं ने रक्तदान किया। राजस्थान पत्रिका की ओर से रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह प्रदान किए। अरावली चैरिटेबल ब्लड सेंटर अलवर की ओर से रक्त संग्रहण किया। विजय चाइल्ड अस्पताल की ओर से समस्त चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराई गई। विनायक डेंटल की तरफ से शील्ड की व्यवस्था की गई। विश्व रक्तदान दिवस पर यह कार्यक्रम साझा प्रयास से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी योगेंद्र शर्मा ने रक्तदान शिविर में सहयोग करने वाले तथा समस्त रक्तवीर के प्रति आभार जताया तथा उन्होंने राजस्थान पत्रिका की प्रेरणा पर धन्यवाद दिया। रक्तदान करने वाले युवाओं का यह रक्त किस जगह किस श्रेणी में जीवनदान का काम करेगा, यह ईश्वर ने निर्धारित कर रखा है, जो बिना भेदभाव के जरूरतमंद की जान बचाएगा।

………………….

40 रक्तवीरों ने किया रक्तदान

पिनान. राजस्थान पत्रिका की मुहिम पर शुक्रवार को विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर देशी टिक्कड ढाबा, पाथ इण्डिया लिमिटेड व मौनार्क ब्लड सेन्टर के संयुक्त तत्वावधान में सुपर एक्सप्रेस वे के पिनान रेस्ट एरिया एलएचएस पर एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। नितेश बंसल उर्फ बाबा व राज मिश्रा ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में शिविर का शुभारम्भ किया गया। शिविर में पाथ इण्डिया कम्पनी व देशी टिक्कड के कर्मियों ने रक्तदान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

इससे पूर्व मेडिकल टीम ने सभी रक्तदाताओं की ब्लड़ व फिटनेस जांच की। शिविर सुबह नौ से दो बजे तक आयोजित हुआ। मेडिकल टीम की ओर से रक्तदान से होने वाले फायदों की जानकारी दी गई। भाजपा के विजय समर्थन लाल मीणा ने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि रक्तदाताओं की ओर से किए गए रक्तदान से कई लोगों की जिंदगी बचती है।

राजगढ़ एसएचओ रामजीलाल मीणा ने पत्रिका की मुहिम की सराहना करते हुए रक्तदाताओं को धन्यवाद दिया। टीम ने बताया कि शिविर में एकत्रित किया गया ब्लड़ का उपयोग दुर्घटनाग्रस्त, प्रसूताओं, एनीमिया व गंभीर बीमारी के चलते रक्त की कमी वाले मानव जीवन के हितार्थ लिया जाएगा। रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संजय नरूका पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष, नरेश यादव एसटी मोर्चा अलवर, अशोक डीएसपी, नरेश यादव, राज मिश्रा पाथ इण्डिया, शिवम शुक्ला एचआर, देवराज चौधरी, जितेंद्र राठौर आदि मौजूद रहे।