
एसीजेएम कोर्ट खुलने पर खुशी मनाते हुए (फोटो - पत्रिका)
राज्य बजट में नीमराणा में एसीजेएम कोर्ट (अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय) खोलने की घोषणा पर भाजपा ने खुशी जताई। शुक्रवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश खंडेलवाल के नेतृत्व में ग्राम न्यायालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर बार अभिभाषक संघ के अधिवक्ताओं को मिठाई खिलाकर सरकार का आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में बार संघ अध्यक्ष उदय सिंह यादव ने बताया कि नीमराणा में एडीजे कोर्ट (अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय) खोलने की मांग भी सरकार के समक्ष रखी। उन्होंने कहा कि एसीजेएम कोर्ट खुलने से क्षेत्र की जनता को राहत मिलेगी, वहीं भविष्य में एडीजे कोर्ट खुलने से न्यायिक व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश खंडेलवाल ने कहा कि एसीजेएम कोर्ट की स्थापना से अब आम लोगों को न्याय के लिए दूरस्थ स्थानों पर नहीं जाना पड़ेगा।
इससे समय और धन दोनों की बचत होगी तथा वकीलों के साथ-साथ आमजन को भी बड़ी सुविधा मिलेगी। इस मौके पर भाजपा नेता जयभारत सोनी, महेश टेलर, पिंटू चौधरी, अनिल शर्मा, मुकेश सिरोहीवाल, राजेश मीणा, देवानंद, सुभिका यादव, मौसम शर्मा, शीतल यादव आदि अधिवक्ता एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Published on:
13 Feb 2026 05:48 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
