6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर
गणगौर मेले में उमड़े श्रद्धालु…. देखें वीडियो….
Play video

गणगौर मेले में उमड़े श्रद्धालु…. देखें वीडियो….

अलवर

image

kailash Sharma

Mar 23, 2026

राजगढ़. कस्बे के प्राचीन कुण्ड पर दो दिवसीय गणगौर मेला रविवार देर रात सम्पन्न हो गया। नगरपालिका की ओर से गोविन्द देवजी मन्दिर में रविवार शाम ईशर-गणगौर की पूजा -अर्चना की। इसके बाद ईशर-गणगौर की सवारी एवं सजी आकर्षक झांकियां गोस्वामी दिलीप मुखर्जी के सानिध्य में शुरू होकर कस्बे के मुख्य मार्गो से होती हुई ऐतिहासिक स्थल ‘कुण्ड’ पर पहुंची। जहां ईशर-गणगौर की पण्डित मांगेलाल शर्मा ने पूजा-अर्चना कराई। महन्त गोस्वामी दिलीप मुखर्जी, किशोर मुखर्जी, बृजेन्द्र अवस्थी, जगमोहन शर्मा, पवन प्रधान, पूर्व पार्षद अनिल गुप्ता, पवन ङ्क्षसह नरूका, दीनदयाल बंसल, नितिन शर्मा, देबू पाराशर, नवल दीक्षित, नगरपालिका के सहायक एसआइ भौंरेलाल वर्मा आदि मौजूद रहे। मेले में बच्चों व महिलाओं ने बर्तन, खिलौने आदि खरीदे। प्राचीन कुण्ड को दूसरे दिन भी दीपक जलाकर व रंग-बिरंगी रोशनियों से सजाया। कुण्ड की सजावट आकर्षण का केन्द्र बनी रही।