20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

जिला कलेक्टर आशीष गुप्ता ने नटनी का बारां व जयसमंद बांध का निरीक्षण किया 

जिला कलेक्टर आशीष गुप्ता, पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा, उपखंड अधिकारी प्रतीक चंद्रशेखर जूईकर, जल संसाधन, यूआईटी, राजस्व विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर अवलोकन किया।

Google source verification

राजस्थान पत्रिका में गुरुवार को ”सिलीसेढ बारा बियर से बारिश का पानी पहुंचे, तो आबाद हो बांध” शीर्षक से खबर छपने के बाद जयसमंद बांध पर वस्तु स्थिति का आकलन करने के लिए जिला कलेक्टर आशीष गुप्ता, पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा, उपखंड अधिकारी प्रतीक चंद्रशेखर जूईकर, जल संसाधन, यूआईटी, राजस्व विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर अवलोकन किया। रियासत कालीन जयसमंद बांध में बारिश का पूरा पानी पहुंचे इसके लिए सिलीसेढ बारा बियर के बहाव क्षेत्र में पुराने रिकॉर्ड के अनुसार किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए जिला प्रशासन पूर्ण रूप से मुस्तैद है।

गुरुवार को जिला कलक्टर आशीष गुप्ता व पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने नटनी का बारां कैनाल व जयसमंद झील का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये कि बजट घोषणाओं को निर्धारित समय में पूर्ण करने हेतु कार्य को गति देवे। पर्यावरण संरक्षण के प्रति आमजन को जागरूक करें। इस दौरान एसडीएम अलवर प्रतीक चंद्रशेखर जुईकर व विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

प्रशासनिक अधिकारी अब जागरुक होकर जयसमंद बाहर क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने के लिए संबंधित विभाग जिसमें जल संसाधन राजस्व यूआईटी सिंचाई को संयुक्त रूप से कार्यवाही करने के लिए निर्देश दे चुके हैं। जिला कलेक्टर आशीष गुप्ता के निर्देश पर उपखंड अधिकारी अलवर तथा जल संसाधन विभाग के अधिकारी राजस्व विभाग के कर्मचारियों की संयुक्त टीम ने फिर से बहाव क्षेत्र में अतिक्रमण को लेकर नोटिस चश्मा कर दिए हैं और जल्दी ही इसी हफ्ते में अतिक्रमण हटाने के कार्यवाही संभव है। इसको लेकर अतिक्रमण करने वाले लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।