24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर
बुलेट बाईक व चौपहिया वाहन में भीषण भिड़ंत, 1 की मौत
Play video

बुलेट बाईक व चौपहिया वाहन में भीषण भिड़ंत, 1 की मौत

घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गयी। भिंड़त में बाइक सवार निशांत पुत्र बद्री सैनी की मौके पर ही मौत हो गयी। वही घायल दीपक पुत्र रामफूल सैनी को राजगढ़ चिकित्सालय पहुंचाया।
Google source verification

राजगढ़ औधौगिक क्षेत्र स्थित रेलवे पुलिया पर चौपहिया वाहन व बुलेट बाइक में आमने-सामने भिड़ंत हो गयी। सूचना पर राजगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गयी। भिंड़त में बाइक सवार निशांत पुत्र बद्री सैनी की मौके पर ही मौत हो गयी। वही घायल दीपक पुत्र रामफूल सैनी को राजगढ़ चिकित्सालय पहुंचाया। जहां घायल दीपक को प्राथमिक उपचार के बाद रैफर कर दिया। हैडकांस्टेबल दयाराम ने बताया सूचना मिली औद्योगिक क्षेत्र स्थित रेलवे पुलिया पर कार व बाइक में आमने-सामने भिड़ंत हो गयी। सूचना पर मौके पर पहुंचे। जहां घायल को राजगढ़ सीएचसी पहुंचाया व मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। उन्होंने बताया कि बाइक सवार राजगढ़ से बसवा की तरफ व चौपहिया वाहन बांदीकुई की ओर आ रहा था।