12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

नवरात्र का पहला दिन: प्रसिद्ध करणी माता मंदिर पहुंच रहे श्रद्धालु, देखें वीडियो 

नवरात्र पर गुरुवार को बाला किला स्थित करणी माता का मेला शुरू होगा, जो 12 अक्टूबर तक भरेगा। मेले के दौरान दर्शनार्थियों को सुबह 5 से शाम 6 बजे तक ही प्रवेश दिया जाएगा। मेला मार्ग को सही किया गया है।

Google source verification

अलवर

image

Anshum Ahuja

Oct 03, 2024

आज यानी गुरुवार से नवरात्र की शुरुआत हो गई है। करणी माता मंदिर में नवरात्र की स्थापना के साथ ही 9 दिवसीय लक्खी मेला भरेगा। नवरात्र में यहां अलवर जिले के अलावा हरियाणा और उत्तर प्रदेश से भी श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। पूर्व राजपरिवार के सचिव नरेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि बाला किला परिधि में बने इस ऐतिहासिक मंदिर की स्थापना 1805 में तत्कालीन महाराज बतावर सिंह की पत्नी पूर्व महारानी रूप कंवर ने करवाई थी। इस देवी मंदिर की दूर दराज तक मान्यता है। इस देवी मंदिर की दूर दराज तक मान्यता है। नवरात्र पर गुरुवार को बाला किला स्थित करणी माता का मेला शुरू होगा, जो 12 अक्टूबर तक भरेगा। मेले के दौरान दर्शनार्थियों को सुबह 5 से शाम 6 बजे तक ही प्रवेश दिया जाएगा। मेला मार्ग को सही किया गया है।