शहरी विकास और स्वायत्त शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने बुधवार को भनौंखर गांव में एक निजी विद्यालय के वार्षिकोत्सव में भाग लिया और सफाई कर्मचारियों की भर्ती में पारदर्शिता का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि पूर्व सरकार द्वारा निकाली गई सफाई कर्मचारियों की भर्ती रद्द कर दी गई थी और अब वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता देते हुए भर्ती की जाएगी। मंत्री ने बताया कि कर्मचारियों के लिए निकायों में जल्दी भर्ती की जाएगी। कार्यक्रम में मंत्री ने प्रतिभावान छात्रों और अधिकारियों को सम्मानित किया।
पालिका अध्यक्ष संजय गीजगढिया ने गंदे पानी की निकासी और प्रकाश व्यवस्था के लिए विशेष अनुदान की मांग की, जिसे मंत्री ने शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया। समारोह की अध्यक्षता कठूमर विधायक रमेश खींची ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि जिला प्रमुख बलवीर सिंह छिल्लर, अध्यक्ष जाट महासभा जल सिंह देवड़ा, निजी शिक्षण संस्थान अध्यक्ष मोरध्वज चौधरी, भाजपा जिला महामंत्री राम अवतार चौधरी, खेरली पालिका अध्यक्ष संजय गीजगढिया एवं कठूमर पालिका अध्यक्ष शेर सिंह मीणा रहे। इस दौरान मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र चौहान, पार्षद महावीर गौतम, पार्षद प्रीति रानी, अधिशासी अधिकारी नरसी मीणा, शिवचरण अवस्थी सहित पार्षद गण एवं पालिका कर्मचारी उपस्थित रहे।