मालाखेड़ा। जन-जन की आस्था के प्रतीक चूडसिद्ध बाबा के धार्मिक स्थल पर रतनगढ़ पाला में सोमवती अमावस्या को हवन पूजन सत्संग का आयोजन किया। हवन में पूर्णाहुति महा आरती के पश्चात बाबा के खीर मालपुआ का भोग अर्पित किया। इसके बाद सबसे पहले स्कूली छात्र-छात्राओं को भंडारे में प्रसाद का जीमण कराया। उसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन जारी रहा। इस धार्मिक स्थल पर हर वर्ष भाद्रपद में यह धार्मिक पूजा अर्चना व भंडारे का आयोजन किया जाता है। जिसमें बाबा के श्रद्धालु सहयोग करते हैं। रतनगढ पाला में पटेल अमरचंद मीणा, रामसाय मीणा, कमलेश कुमार मीणा, मुकेश कुमार मीणा, ओमीराम मीणा, कपिल कुमार मीणा, सहित अन्य भक्त मौके पर मौजूद रहे।