विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल का प्रतिनिधि मंडल ने किशनगढ़ बास पुलिस उपाधीक्षक से मुलाकात की। बता दें करीब 2 माह पहले जिला मुख्यालय के समीप स्थित गाँव अगवानी में मिले गोवंश के प्रकरण में पुलिस उपाधीक्षक व खैरथल थानाधिकारी दिनेश कुमार से की मुलाकात की है। पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार ने बताया कि मामले में मुक़दमा दर्ज कर प्रकरण की जाँच की जा रही है। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।