25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर
मौसमी बीमारियों का बढ़ता प्रकोप, अस्पतालों में मरीजों की लम्बी लाइन
Play video

मौसमी बीमारियों का बढ़ता प्रकोप, अस्पतालों में मरीजों की लम्बी लाइन

राजकीय सामान्य चिकित्सालय में मौसमी बीमारियों के बढ़ते प्रकोप के कारण अस्पताल में मरीजों की लंबी कतारें लगी हुई है।
Google source verification

अलवर के राजकीय सामान्य चिकित्सालय में मौसमी बीमारियों के बढ़ते प्रकोप के कारण अस्पताल में मरीजों की लंबी कतारें लगी हुई है। खांसी, बुखार, और वायरल संक्रमण जैसे रोगों के कारण अस्पताल में जगह-जगह मरीजों का तांता लगा हुआ है। अस्पताल में ओपीडी लगभग तीन हजार के आसपास पहुंच चुकी है। मौसमी बीमारियों के कारण बच्चों में उल्टी-दस्त के मामले बढ़ रहे हैं।

अस्पताल में इलाज कराने आए कई मरीजों ने बताया कि उन्हें इलाज के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि मौसम में बदलाव और बदलते तापमान के कारण इन बीमारियों का फैलाव बढ़ा है। लोगों को सलाह दी जा रही है कि वे संक्रमण से बचने के लिए विशेष सावधानी बरतें और जरूरत पड़ने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाएं। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि वे स्थिति को संभालने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रहे हैं।