15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर
अलवर के सिटी सेंटर मॉल में लगी भीषण आग….देखें वीडियो
Play video

अलवर के सिटी सेंटर मॉल में लगी भीषण आग….देखें वीडियो

अलवर. शहर के नंगली सर्किल िस्थत सिटी सेंटर मॉल में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। जिससे आसपास के बाजार अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना पर दमकलें मौके पहुंची और कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Sujeet Kumar

•

Updated: 30 Mar 2024, 12:18 PM IST

अलवर. शहर के नंगली सर्किल िस्थत सिटी सेंटर मॉल में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। जिससे आसपास के बाजार अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना पर दमकलें मौके पहुंची और कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे सिटी सेंटर मॉल की दूसरी मंजिल पर संचालित एक ऑफिस में के एसी में शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। आग का धुआं और लपटें उठने लगी। जिसे देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम और दमकल को दी गई। इसके बाद पुलिस और दमकल मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयासों में जुट गए। दमकलकर्मियों ने तीन दमकलों से पानी का छिड़काव कर आग पर काबू पाया। आग से मॉल की ऊपरी मंजिल क्षतिग्रस्त हो गई और ऑफिस भी जल गया। आग के दौरान नंगली सर्किल पर तमाशबीनों की काफी भीड़ जमा हो गई। जिससे वहां जाम के हालात पैदा हो गए।