अलवर के स्थापना दिवस पर तीन दिवसीय मत्स्य उत्सव मनाया जा रहा है। मूसी महारानी की छतरी को भी सजाया गया है। शाम को मत्स्य उत्सव के उपलक्ष्य में ऐतिहासिक मूसी महारानी की छतरी रोशनी में जगमगा उठी। कार्यक्रम की शुरुआत जिला एवं सत्र न्यायाधीश हरेंद्र सिंह, एडीएम सिटी बीना महावर, नगर निगम आयुक्त जितेंद्र नरूका सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इससे पहले भागनढ़ में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों प्रस्तुत किए गए। जिसमें लोक कलाकारों की प्रस्तुति पर पर्यटक भी झूमने पर मजबूर हो गए।