12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

मत्स्य उत्सव: रोशनी में नहाया सिटी पैलेस, देखें वीडियो 

अलवर का स्थापना दिवस सोमवार को मनाया जा है। इस दौरान सिटी पैलेस सहित शहर के कई मॉन्यूमेंट्स को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है।

Google source verification

अलवर

image

Anshum Ahuja

Nov 25, 2024

अलवर का स्थापना दिवस सोमवार को मनाया जा है। इस दौरान सिटी पैलेस सहित शहर के कई मॉन्यूमेंट्स को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग की ओर से तीन दिवसीय मत्स्य उत्सव मनाया जा रहा है।  26 नवम्बर को सुबह 7.30 बजे से कंपनी गार्डन में योगा फॉर ऑल का आयोजन आयुर्वेद विभाग की ओर से होगा। सुबह 10 बजे पुराना सूचना केन्द्र में मेहन्दी-पेंटिंग एवं रंगोली प्रतियोगिता (अतुल्य अलवर थीम) पर होगी। दोपहर 3 बजे होपसर्कस से सागर तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। शाम 5.30 बजे से सागर पर दीपमाला और शाम 6.30 महल चौक में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। उत्सव की आखिरी दिन 27 नवम्बर को सुबह 7.30 बजे कंपनी गार्डन से नगर वन तक साइकिल रैली, सुबह 9.30 बजे कम्पनी गार्डन (पुरजन विहार) में फ्लॉवर शो, सुबह 11 बजे अशोक सर्किल पर फोटो प्रदर्शनी और शाम 6.30 बजे से महल चौक में म्यूजिकल नाइट होगी।