जिला पटवार संघ ने सोमवार को राजस्थान पटवार संघ के आह्वान पर 9 सूत्री मांगों को लेकर रैली निकाली। इस रैली का मुख्य उद्देश्य राज्य सरकार से नवीन पटवार मंडल संबंधित बजट घोषणाओं को लागू करने सहित अन्य शामिल रही। यह रैली मोती डूंगरी से शुरू होकर मिनी सचिवालय तक पहुंची। जिलाध्यक्ष मनोज कुमार मीणा ने रैली का नेतृत्व करते हुए बताया कि उन्होंने सरकार से इन मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की अपील की। रैली में सैकड़ों पटवारियों ने भाग लिया और नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों के प्रति समर्थन जताया। पटवार संघ ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।