Ramgarh Assembly by-election update: रामगढ़ में सुबह 9:00 तक 14.64 प्रतिशत मतदान हुआ है। चुनावी मैदान में उतरे 10 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज 2.74 लाख मतदाता कर रहे हैं।रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए आज सुबह सात बजे से मतदान हो रहा है। चुनावी मैदान में उतरे 10 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज 2.74 लाख मतदाता कर रहे हैं। मतदान के लिए बूथों पर लंबी लाइन लग रही है।नौगांव में मतदान से पहले नव दंपति ने बूथ पर जाकर मताधिकार का प्रयोग किया। इसके बाद नव विवाहित जोड़ा विदा हुआ।रामगढ़ उपचुनाव के लिए 284 बूथ बनाए गए हैं, जिसमें 10 मॉडल मतदान केंद्र, 8 महिलाओं की ओर से संचालित, 8 युवाओं की ओर से संचालित हो रहे हैं। दो दिव्यांगों की ओर बूथ संचालित हो रहे हैं। चुनाव के लिए दो हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। करीब 3 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। 154 संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त फोर्स भी मौजूद है। इनके अलावा सैक्टर मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं। साथ ही निगरानी दल भी बूथों की निगरानी कर रहे हैं।