14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

रामगढ़ उपचुनाव: मतदान के लिए बूथों पर लग रही लम्बी लाइन, देखें वीडियो

Ramgarh Assembly by-election update: मतदान के लिए बूथों पर लंबी लाइन लग रही है। नौगांव में मतदान से पहले नव दंपति ने बूथ पर जाकर मताधिकार का प्रयोग किया।

Google source verification

Ramgarh Assembly by-election update: रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए आज सुबह सात बजे से मतदान हो रहा है। चुनावी मैदान में उतरे 10 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज 2.74 लाख मतदाता कर रहे हैं। मतदान के लिए बूथों पर लंबी लाइन लग रही है।नौगांव में मतदान से पहले नव दंपति ने बूथ पर जाकर मताधिकार का प्रयोग किया। इसके बाद नव विवाहित जोड़ा विदा हुआ।रामगढ़ उपचुनाव के लिए 284 बूथ बनाए गए हैं, जिसमें 10 मॉडल मतदान केंद्र, 8 महिलाओं की ओर से संचालित, 8 युवाओं की ओर से संचालित हो रहे हैं। दो दिव्यांगों की ओर बूथ संचालित हो रहे हैं। चुनाव के लिए दो हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। करीब 3 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। 154 संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त फोर्स भी मौजूद है। इनके अलावा सैक्टर मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं। साथ ही निगरानी दल भी बूथों की निगरानी कर रहे हैं। परिणाम को लेकर 20 नवंबर तक एग्जिट पोल नहीं हो सकता। आपको बता दें भारत निर्वाचन आयोग ने 20 नवंबर की शाम 6.30 बजे तक एग्जिट पोल का प्रकाशन और प्रसारण पर रोक लगाई है। जिला निर्वाचन अधिकारी अर्तिका शुक्ला ने बताया कि एग्जिट पोल करना और एग्जिट पोल के परिणामों को प्रकाशित करने पर रोक रहेगी।