21 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

श्याम भक्तों ने जागरण से पूर्व निकाली कलश यात्रा,,, देखें वीडियो

श्याम भजनों की दी प्रस्तुति

Google source verification

राजगढ़. श्याम जागरण को लेकर बुधवार को बैंड बाजों के साथ कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें श्याम भक्तों ने बढ़ चढकऱ भाग लिया। यात्रा का ग्रामीणों ने जगह-जगह स्वागत किया।


श्रीश्याम सेवा समिति राजगढ़ के तत्वावधान में माचाड़ी चौक स्थित रिद्धि-सिद्धि गणेश मंदिर से ध्वज पूजन के बाद शुरू हुई कलश कस्बे के बाजार एवं मुख्य मार्गों से होती हुई पटायरी की डूंगरी स्थित दीवान जी का बाग कार्यक्रम स्थल पहुंची। यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश लेकर मंगलगान करती हुई चल रही थी। वहीं पुरुष श्रद्धालु श्याम पताका लेकर भजनों पर नाचते हुए चल रहे थे। रात्रि को श्याम जागरण का आयोजन हुआ। जिसमें कलाकारों ने श्याम भजनों की प्रस्तुति दी।

इस दौरान श्याम बाबा की मनमोहक झांकी सजाई गई। मीडिया प्रभारी सुरेश चौहान ने बताया कि कलश यात्रा में जगदीश आर्य भट्ट, संजय खण्डेलवाल, सुरेश चौहान, रोशन सैनी, मुन्ना लाल लखपति, ऋतु राज मिश्रा, यशवंत गोयल, रोहित लश्करी, अर्पित खण्डेलवाल, सोंटी लश्करी , निशांत गुप्ता , अंकित मामोडियां , गोपाल मामोडियां सहित सैकडों महिला-पुरूष एवं बच्चें मौजूद रहे।