27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर
संत समाज एवं कृष्णरुप धर युवक गाय लेकर पहुंचे एसडीएम कार्यालय ….. देखें वीडियो ….
Play video

संत समाज एवं कृष्णरुप धर युवक गाय लेकर पहुंचे एसडीएम कार्यालय ….. देखें वीडियो ….

गाय को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए संत समाज और गौभक्तों ने भरी ‘हुंकार’ तिजारा. गो सम्मान अभियान के तहत सोमवार को बड़ी संख्या में गोभक्त, सामाजिक कार्यकर्ता और साधु-संतों ने गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान गोभक्त […]

Google source verification

अलवर

image

kailash Sharma

Apr 28, 2026

गाय को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए संत समाज और गौभक्तों ने भरी ‘हुंकार’

तिजारा. गो सम्मान अभियान के तहत सोमवार को बड़ी संख्या में गोभक्त, सामाजिक कार्यकर्ता और साधु-संतों ने गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान गोभक्त गोवंशों के साथ, कृष्ण भगवान के रूप में सजे हुए, तहसील कार्यालय पहुंचे और नायब तहसीलदार को हस्ताक्षर युक्त प्रार्थना पत्र सौंपे। कस्बे के शंकरगढ़ आश्रम मंदिर में गोभक्त, सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता और साधु संत सुबह 9 बजे एकत्र हुए और फिर तहसील पहुंचे। उन्होंने गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग करते हुए नारे लगाए।
तहसील प्रभारी महंत जस्सू महाराज और जिला प्रभारी देशपाल यादव ने बताया कि ज्ञापन के साथ बड़ी संख्या में समर्थन पत्र भी सौंपे गए। प्रमुख मांगों में गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करना, बड़े राज्यों में गो अभ्यारण्य स्थापित करना और तहसील स्तर पर गोशालाओं का विस्तार करना शामिल हैं।
इसके बाद, शंकरगढ़ आश्रम मंदिर से नंदी महाराज की पूजा अर्चना के साथ सैकड़ों गोभक्तों ने पदयात्रा निकाली। इस अवसर पर तहसील प्रभारी महंत जस्सू महाराज , जिला प्रभारी देशपाल यादव , महंत आदित्यनाथ योगी , भ_ारक सौरभ सेन महाराज , प्रधान जयप्रकाश यादव , महंत तीर्थ शर्मा , आशुतोष त्यागी , भाजपा मंडल अध्यक्ष कपिल गुप्ता , बनेङ्क्षसह , राजू यादव , सुभाष अध्यापक , यशपाल आचार्य , इन्दर दहिया , प्रमोद सैनी , दिनेश सैनी , पंडित सोहनलाल शर्मा , निरंजन सैन , सतपाल प्रजापत , अनिल गुप्ता , ग्यारसी लाल , सुभाष आढती , अनुज गोयल , लोकेश गुर्जर , अमित नाहटा , गुलशन कुमार सहित बडी संख्या में गोभक्त उपस्थित रहे ।
किशनगढ़बास. श्री कृष्ण गोशाला समिति किशनगढ़ बस द्वारा गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा प्रदान करने के लिए गोशाला समिति के अध्यक्ष सीए श्री किशन गुप्ता के नेतृत्व में राष्ट्रपति प्रधानमंत्री राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री राजस्थान के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। गौशाला समिति के अध्यक्ष सीए श्री किशन गुप्ता ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि देशभर में गौ सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत व्यापक जन जागरण किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य गौ माता को राष्ट्र माता का सम्मानजनक दर्जा दिलाना है।
गौ माता भारतीय संस्कृति, कृषि, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण का अभिन्न आधार रही है। इनके संरक्षण एवं संवर्धन से न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सु²ढ़ किया जा सकता है बल्कि जैविक खेती, स्वास्थ्य एवं सामाजिक संतुलन को भी बढ़ावा मिलता है। इसलिए गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा प्रदान किया जाए। इस अवसर पर श्री कृष्ण, मोतीलाल, मदनलाल, मांगीलाल, सतीश, प्रेम सोनी, हेमंत भारती, कुंजीलाल अग्रवाल, सूर्यकांत शर्मा, बाबूलाल सरपंच, राजेश बटवाड़ा, अनिल खुराना, रमेश शर्मा, संतोष शर्मा एवं राजेश कामदार सहित कई लोग मौजूद रहे।