2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

कड़ी सुरक्षा के बीच निकले ताजिए, शाम को कर्बला में हुए सुपुर्द-ए-खाक, देखे वीडियों

इस्लाम और इंसानियत को बचाने की खातिर शहीद हुए हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में शनिवार को मोहर्रम पर शहर में ताजियों ने गश्त किया। मातमी धुन के साथ ताजियों का जुलूस शहर में गश्त करते हुए जेल स्थित कर्बला मैदान पहुंचा। कर्बला में गमगीन माहौल में ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

Google source verification

अलवर

image

mohit bawaliya

Jul 29, 2023

अलवर. मुस्लिम समाज की ओर से शनिवार को अलवर में मोहर्रम पर ताजिए निकाले गए। ताजियों को शाम को जेल का चौराहा स्थित कर्बला मैदान में सुपुर्द ए खाक किया गया। ताजिए का जुलूस रोड नंबर दो मेव बोर्डिंग से दोपहर को रवाना हुआ। जुलूस में दो ताजिए शामिल थे। बारिश के चलते ताजिए का जुलूस समय से पहले ही रवाना कर दिया गया। इस दौरान मेव समाज के लोग मौजूद रहे। नंगली मोहल्ला में बनाए गए ताजिए को शनिवार को सुबह मेव बोर्डिंग में लाया गया।
ताजिए का जुलूस रोड नंबर दो से भगत सिंह चौराहा, अंबेडकर चौराहा, जेल का चौराहा होते हुए कर्बला मैदान पर पहुंचा। जुलूस में शामिल होने के लिए आसपास के गांवों के बड़ी संख्या में लोग वाहनों में सवार होकर आए। ताजिए के जुलूस के साथ बड़ी संख्या में समाज के लोग चल रहे थे। मातमी धुन पर ताजिए के आगे पैंक चल रहे थे। ताजिए के पीछे मुस्लिम समाज की महिलाएं चल रही थी। मेव बोर्डिंग से लेकर भगत सिंह चौराहा, अंबेडकर चौराहा तक भारी भीड़ रही। सडक़ों के दोनों तरफ लोग ताजिए का जुलूस देखने खड़े थे। ताजिए के जुलूस के दौरान पुलिस के पुख्ता इंतजाम थे, पुलिसकर्मी गाडिय़ों के साथ पैदल चल रहे थे।

जुलूस मार्ग में बने जाम के हालात
ताजिए के जुलूस के दौरान भारी भीड़ को देखते हुए भगत सिंह चौराहा से दोपहिया वाहनों का प्रवेश बंद किया गया। भीड़ अधिक होने के कारण रास्ते में कई जगहों पर जाम के हालात बने रहे। ऐसे में लोग दोपहिया वाहनों को गलियों में से निकाल आते- जाते दिखे। इससे गलियों में भी जाम लग गया।

बच्चों ने खरीदे खिलौने
ग्रामीण क्षेत्रों से आए महिलाएं और बच्चों ने ताजिए के जुलूस के दौरान खूब खरीदारी की। बच्चों को प्लास्टिक के खिलोने पसंद आए। जुलूस में मीठे पानी, शर्बत,शिकंजी का वितरण भी किया गया।