5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

अंधड़ के साथ बारिश से मौसम हुआ सुहाना…. देखें वीडियो…

कठूमर. उपखंड मुख्यालय पर शनिवार शाम धूल भरी आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। दुकानों, घरों में चारों तरफ मिट्टी हो गई। विवाह की तैयारियों पर असर पड़ा। कई जगह टैंट उखड़ गए। कस्बे की बिजली गुल हो गई। सुबह बारिश के साथ चने के आकार के ओले भी गिरे। मौसम सुहाना हो गया।

Google source verification

अलवर

image

kailash Sharma

May 04, 2025

थानागाजी. क्षेत्र के कई गांवों में शनिवार शाम करीब साढ़े 4 बजे मौसम ने करवट लीे। बादल छा गए और तेज हवा के साथ करीब 15 मिनट तक बारिश हुई। सुबह से ही भीषण गर्मी से लोग बेहाल थे। शाम को बिजली कडकऩे लगी और बारिश हुई। बारिश होने से लोगों के चेहरे खिल गए। मौसम खुशनुमा हो गया। भीषण गर्मी से राहत महसूस की।
पिनान. क्षेत्र में धूल भरी आंधी चली। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। आंधी से वाहन चालकों को साइड में वाहन खड़ा करना पड़ा। अनेकों जगह पर पेड़ों की टहनियां गिर गई और बिजली आपूर्ति भी कुछ समय के लिए बाधित हो गई। बारिश से तापमान में गिरावट के साथ ही मौसम सुहाना बन गया।
राजगढ़. कस्बे सहित आसपास के क्षेत्रों में शनिवार शाम आए अंधड़ से टीन-टप्पर उडकऱ दूर जा गिरे। कस्बे में करीब एक घण्टे विद्युत सप्लाई बंद रही। राजगढ़ सहित आसपास के गांवों में शाम करीब साढ़े पांच बजे तेज अंधड़ के साथ काले बादल छा गए। अंधड़ के चलते मकानों पर लगे टीन-टप्पर उड़ गए। विद्युत वितरण निगम के कनिष्ठ अभियन्ता ने बताया कि अंधड़ से नुकसान का कोई समाचार नहीं हैं। केवल कुछ स्थानों पर फाल्ट होने से विद्युत सप्लाई बाधित हो गई, जिसे चालू करवा दिया गया। क्षेत्र के धमरेड़ व अनावड़ा में चने के आकार के ओले गिरे। धमरेड़ के पूर्व सरपंच कैलाश, छोटू ने बताया कि करीब दस मिनट बारिश के साथ ओलों गिरे।

खेरली. कस्बा क्षेत्र के शनिवार शाम आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। इस दौरान बारिश से माहौल खुशनुमा हो गया। लगभग साढ़े छह बजे तेज गति से चली हवा से टीन-छप्पर उड़ गए। लगभग आधे घंटे तक हल्की बरिश होती रही।