24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर
1 वर्ष पहले किए गए शिलान्यास का कार्य नहीं हुआ शुरू, गंदगी में निकलने को मजबूर राहगीर
Play video

1 वर्ष पहले किए गए शिलान्यास का कार्य नहीं हुआ शुरू, गंदगी में निकलने को मजबूर राहगीर

क्षेत्र में निजी विद्यालय, लाइब्रेरी, कोचिंग संस्थान और मंदिर भी है। यहां से आने-जाने वाले लोगों को गंदगी और कीचड़ से गुजरना पड़ता है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि सड़क पर जमा गंदा पानी होने से राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
Google source verification

मालाखेड़ा नगर पालिका क्षेत्र के उप चेयरमैन के वार्ड में 14 अगस्त 2023 को पूर्व कैबिनेट मंत्री टीकाराम जूली ने इंटरलॉकिंग सड़क और नाली निर्माण का शिलान्यास किया था, लेकिन उसका काम अब तक शुरू नहीं किया। इससे वार्ड के लोगों में नाराजगी है। इस क्षेत्र में निजी विद्यालय, लाइब्रेरी, कोचिंग संस्थान और मंदिर भी है।

यहां से आने-जाने वाले लोगों को गंदगी और कीचड़ से गुजरना पड़ता है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि सड़क पर जमा गंदा पानी होने से राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। जनसुनवाई में शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं हुआ। क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट की भी व्यवस्था नहीं है, जिससे रात में अंधेरा रहता है। वार्डवासियों ने गुरुवार को उपखंड अधिकारी और तहसीलदार से शिकायत की, जहां 20 दिन में समाधान का आश्वासन दिया गया।

सहायक अभियंता बी.एल. मीणा ने बताया कि 300 मीटर सड़क के निर्माण के टेंडर हो चुके हैं, लेकिन एनसीआर क्षेत्र की ग्रेप पाबंदियों के कारण काम रुका है। जल जीवन मिशन के तहत लाइन बिछाने से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे लोगों को दिक्कत हो रही है।

यह भी पढ़े:
आसानी से ले सकते हैं 5 हजार रुपये, पोस्ट ऑफिस ने दी बड़ी सुविधा