
बहरोड़ कोर्ट परिसर के पास चोरों ने तीन दुकानों के ताले तोड़कर नकदी और सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की इस वारदात से दुकानदारों में आक्रोश है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती रात अज्ञात चोरों ने कोर्ट परिसर के पास स्थित तीन दुकानों के शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और नकदी समेत अन्य सामान चुरा लिया। सुबह जब दुकानदार अपनी दुकान खोलने पहुंचे, तो ताले टूटे देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने शुरू कर दी है और जल्द ही चोरों को पकड़ने का आश्वासन दिया है।
यह भी पढ़ें:
Alwar News: होटल में ले जाकर नशीला पदार्थ खिलाया… फिर किया गलत काम, मामला दर्ज