26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर
बाघिन 2401 सरिस्का जंगल में एक माह से लापता, तलाश के लिए बनाई पांच टीमें
Play video

बाघिन 2401 सरिस्का जंगल में एक माह से लापता, तलाश के लिए बनाई पांच टीमें

बाघिन के नहीं मिलने से सरिस्का प्रशासन में खलबली मची हुई है।

Google source verification

अकबरपुर (अलवर). सरिस्का बाघ परियोजना से बाघिन 2401 करीब एक माह से नहीं मिल रही है। वन कर्मचारी उसे रात दिन जंगल में ढूंढ़ने के लिए मशक्कत कर रहे हैं। अब उसकी तलाश के लिए पांच टीमें गठित की है। बाघिन के नहीं मिलने से सरिस्का प्रशासन में खलबली मची हुई है।

बाघिन 2401 सरिस्का बाघ परियोजना की सदर रेंज नलदेश्वर क्षेत्र से गायब बताई जा रही है। बाघिन के पगमार्क भी नहीं मिल रहे। कैमरे में भी ट्रैप नहीं हो रही। जिसके कारण वन विभाग के कर्मचारी ढूंढ़ने में लगे हुए हैं। सदर रेंज के नलदेश्वर क्षेत्र और अकबरपुर रेंज में बाघिन 2401 का विचरण रहता था। सरिस्का प्रशासन ने नलदेश्वर क्षेत्र में बाघिन की तलाशी के लिए पांच टीम बनाई हुई है। पांचों टीमें लगातार बाघिन की तलाश कर रही हैं।ढूंढ़ने का प्रयास कर रहे हैंएक माह से 2401 बाघिन के पगमार्क नहीं मिल रहे हैं। वह सरिस्का की अकबरपुर और सदर रेंज में विचरण करती थी। तलाश में पांच टीम हमने गठित की है। अलग-अलग एरिया में कैमरे भी लगा दिए गए। अब सरिस्का में टाइगरों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में वह अपनी टेरेटरी की तलाश में है। उसे ढूंढ़ने का प्रयास कर रहे हैं।

संग्राम सिंह, सीसीएफ सरिस्का बाघ परियोजना, अलवर।