राजगढ़ में 68 वीं जिला स्तरीय चार दिवसीय एथलेटिक्स (14 वर्षीय छात्र -छात्रा) क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन कस्बे के प्रताप स्टेडियम में सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर दयाल मीना के मुख्य अतिथि में आयोजित हुआ। समारोह में उपखण्ड अधिकारी सीमा खेतान, जगदीश मीना, खेम सिंह आर्य, मदन लाल शर्मा ने अपने विचार रखे। प्रतियोगिता में 145 टीमों के 402 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं । मार्चपास्ट में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गंगाबाग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।