नारायणपुर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत गढ़ी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में लगे पेड़ों को क्षति पहुंचाने व तोड़फोड़ करने नारायणपुर पुलिस थाने में स्कूल प्रधानाचार्य यादवेन्द्र यादव ने अज्ञात असामाजिक तत्वों के खिलाफ शिकायत दी है। प्रधानाचार्य ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा राज्य सरकार की योजनाओं के अंतर्गत किए गए पौधारोपण को नुकसान पहुंचाया गया। जिसके लिए लिखित में पुलिस में अज्ञात असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने की शिकायत दी गई है। थानाधिकारी शिंभू दयाल मीणा पुलिस जाब्ता के साथ तुरंत गढ़ी स्कूल में पहुंचे और जानकारी ली। मौके पर किशोर सिंह, हजारीलाल,नंदराम, केसर सिंह शेखावत भम्भू सैनी आदि मौजूद रहे।