
भिवाड़ी पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया डकैती के इरादे से कंपनी गार्ड की हत्या की गई थी। मामला 6 जनवरी का है जब कंपनी के गार्ड पर चाकुओं से हमला किया गया घायल नरेंद्र बहादुर ने अस्पताल में ही पुलिस को बयान दिए थे कि कंपनी में खाना बनाते समय 5-6 व्यक्तियों ने दीवार कूदकर अंदर आकर हमला किया। उन्होंने चाकू से वार कर उसे घायल कर और मोबाइल छीन लिया।
इसके बाद नरेंद्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने इस वारदात को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीमें बनाई और सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी सहायता से आरोपियों की पहचान की। मुखबिर की मदद से 6 आरोपियों – अकरम, मनोज उर्फ राजू, अरुण उर्फ झव्वा, दीपक उर्फ फतेह, राहुल गुप्ता और आसू उर्फ आशीष को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 3 चाकू, लोहे का कट्टर, रिंच, और पाना बरामद किए गए। मामले में अनुसंधान जारी है।
यह भी पढ़ें:
शिशु अस्पताल में ANM के साथ मारपीट का मामला, एक महिला को लिया हिरासत में