4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

VIDEO: क्रिसमस आज, गिरिजाघर में प्रार्थना सभा का आयोजन 

अलवर प्रभु यीशु के जन्म का पर्व क्रिसमस बुधवार को श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर सुबह शहर के सेंट एंड्रयूज चर्च में प्रार्थना सभा हुई

Google source verification

अलवर प्रभु यीशु के जन्म का पर्व क्रिसमस बुधवार को श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर सुबह शहर के सेंट एंड्रयूज चर्च में प्रार्थना सभा हुई, इसमें बाइबल का संदेश पढ़कर सुनाया गया। इससे एक दिन पूर्व रात्रि को होली फैमिली चर्च व सेंट एंड्रयूज चर्च में मिड नाइट सर्विस के तहत प्रभु के जन्म के अवसर पर प्रार्थना हुई। सभी ने एक दूसरे को प्रभु के जन्म की बधाइयां दी। एंड्रयूज चर्च में शाम को सांता की ओर से उपहार बांटे गए, जिसे पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर चर्च में बच्चों की ओर से प्रभु यीशु के जन्म की नृत्य नाटिका को भी दिखाया गया। चर्च परिसर में चरनी मैकिंग के तहत जन्म की झांकियां सजाई गई।

यह भी पढ़ें:
सरिस्का न्यूज़: 17 साल बाद सरिस्का के लिए आया ऐतिहासिक फैसला

बड़ी खबरें

View All

अलवर

राजस्थान न्यूज़