
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ की गई टिप्पणी के विरोध में जिला कांग्रेस की ओर से होप सर्कस पर धरना दिया जा रहा है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष योगेश मिश्रा ने आरोप लगते हुए कहा कि बीजेपी एवं उसके सहयोगी दलों के नेताओं द्वारा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ भड़काऊ बयान एवं अभद्र टिप्पणी की जा रही है, जो भारत के राजनीतिक माहौल को विषाक्त करने के साथ ही संवैधानिक मूल्यों को खतरे में डाल रहे है। धरने में जिला अध्यक्ष सहित कांग्रेस के नेता, कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद हैं।