जिले के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर में महाआरती का आयोजन किया गया। शाम को पुराना कटला जगन्नाथ मंदिर में संध्या महाआरती कर मत्स्य उत्सव की सफलता के लिए आशीर्वाद लिया। जिसमें प्रशासन के अधिकारियों के अलावा स्काउट गाइड के बच्चे भी मौजूद रहे। इस दौरान मंदिर परिसर के नीचे भी कलाकारों ने लोक गीतों पर प्रस्तुति दी। इस आयोजन में काफी श्रद्धालुगण शामिल हुए। अलवर के स्थापना दिवस पर तीन दिवसीय मत्स्य उत्सव मनाया जा रहा है।