पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया सोमवार को बहरोड़ पहुंची हैं। इस मौके पर वन मंत्री संजय शर्मा व बहरोड़ विधायक ने पूर्व मुख्यमंत्री का बहरोड आने पर स्वागत किया है। यहां राजे पूर्व मंत्री रोहिताश शर्मा के बेटे की शोक सभा में शामिल होने आई हैं। गौरतलब है कि पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ शर्मा के बेटे विकेश शर्मा का निधन 24 अगस्त हो गया था। उनका निधन जयपुर के दुर्लभजी अस्पताल में ब्रेन हेमरेज के कारण हो गया था। विकेश शर्मा पूर्व मंत्री के छोटे बेटे थे।