बहरोड में रविवार सुबह करीब 9 बजे एक सरकारी स्कूल के पास झाड़ियों में तेंदुए की चहलकदमी नजर आने पर लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग व पुलिस को दी। टीम ने तेंदुए को पकड़ने की कोशिश की मगर वह खेतों से भाग कर शहर के जैतपुरा मोहल्ले के एक बंद मकान में घुस गया। टीम ने शाम करीब छह बजे तेंदुए को ट्रेंकुलाइज कर उसका रेस्क्यू किया। देर रात टीम तेंदुए को लेकर सरिस्का के लिए रवाना हुई। वन विभाग ने तेंदुए को ट्रेंकुलाइज करने के लिए सरिस्का से एक टीम बुलाई थी।