15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

VIDEO: महाविद्यालय  में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस 

राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया।

Google source verification

राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और चरित्र के विकास के साथ-साथ राष्ट्रसेवा के लिए उन्हें जागरूक करना है। इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर के.एल. मीना ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में ही राष्ट्रसेवा से जोड़ने का यह प्रशंसनीय माध्यम है, जो नागरिकता के उत्कृष्ट संस्कार के साथ अनुशासित, समर्पित एवं सेवा भाव जागृत कर उज्जवल भविष्य की नींव मजबूत करता है।

राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारियों एवं नगरपालिका अधिकारियों के निर्देशन में पौधारोपण कर श्रमदान एवं स्वच्छता हेतु .जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजगढ़ नगरपालिका से स्वच्छता प्रभारी गिरधारी लाल शर्मा, छोटे लाल मीना, प्रो. देशराज वर्मा, प्रा. पी.सी. मीना एवं राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यकम अधिकारी संजय बमणावत, कपिलदेव कुण्डारा, आयुषी गुप्ता, जितेन्द्र यादव एवं अन्य संकाय सदस्यद विद्यर्थी उपरसिथित रहे।