
एनईबी एक्सटेंशन में बने फ्लैट। फोटो: पत्रिका
Alwar Housing Board Flats Sale: अलवर। एनईबी एक्सटेंशन में वर्षों से खाली पड़े 22 फ्लैट्स की बिक्री के लिए आवासन मंडल 25 प्रतिशत तक छूट देने की योजना बना रहा है। ऐसे में 28 लाख के फ्लैट की दरें 5 लाख तक कम हो जाएंगी। इसका प्रस्ताव सरकार इसी माह सरकार के पास जाएगा। वहां से मंजूरी मिलने के बाद फ्लैट के ऑक्शन होंगे।
एनईबी एक्सटेंशन योजना करीब 15 साल पहले लॉन्च की गई थी। इस योजना में 200 से अधिक फ्लैट तैयार किए गए। यह एलआइजी व एमआइजी दोनों के थे। इनमें से 22 फ्लैट आज तक नहीं बिक पाए। आवासन मंडल ने तर्क दिया कि ब्याज लगने से फ्लैट की कीमतें बढ़ गई। ऐसे में खरीदार नहीं आए।
अब आवासन मंडल 4 मंजिला फ्लैट बनाने की योजना बना रहा है। ऐसे में उससे पहले इन फ्लैट की बिक्री करना चाहता है। इसी के लिए 25 प्रतिशत तक की छूट दिए जाने की योजना है।
उप आवासन आयुक्त पीएल मीणा का कहना है कि सरकार को इन फ्लैट्स पर 25 फीसदी तक छूट देने के लिए लिखा जाएगा। वहां से जैसे आदेश मिलेंगे, उसका पालन करेंगे। दरें कम होने के बाद इनकी बिक्री आसान होगी।
Published on:
15 Mar 2026 10:46 am
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
