
representative picture
राजस्थान के अलवर शहर से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहाँ एक 21 वर्षीय युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर पिछले डेढ़ साल से शारीरिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर शहर के संबंधित थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस को दी गई रिपोर्ट में पीड़िता ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि उसके माता-पिता का निधन हो चुका है। वह अपने छोटे भाइयों की जिम्मेदारी संभालते हुए दादा-दादी के साथ रहती है। इसी मजबूरी और अकेलेपन का फायदा उठाते हुए शहर के कुलदीप गुर्जर नामक युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसाया और शादी का वादा कर पिछले डेढ़ साल से उसका लगातार देह शोषण करता रहा।
मामले में मोड़ तब आया जब युवती ने युवक पर शादी करने का दबाव बनाया। आरोपी कुलदीप ने न केवल शादी के वादे से पल्ला झाड़ लिया, बल्कि पीड़िता को डराना-धमकाना भी शुरू कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार बीते 13 मार्च को आरोपी पीड़िता के घर में घुस आया और शादी की बात को लेकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Published on:
15 Mar 2026 11:19 am
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
