15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भामाशाह सम्मान व होली मिलन समारोह में शामिल हुए मंत्री किराड़ी लाल मीणा

अलवर शहर के अंबेडकर नगर स्थित मीणा बालिका छात्रावास परिसर में रविवार को भामाशाह सम्मान एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

less than 1 minute read
Google source verification

मंत्री ने किया भामाशाहों का सम्मान (फोटो - पत्रिका)

अलवर शहर के अंबेडकर नगर स्थित मीणा बालिका छात्रावास परिसर में रविवार को भामाशाह सम्मान एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने शिरकत की और समाज के सहयोगियों की सराहना करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही मंत्री किरोड़ी ने कहा कि एलपीजी की समस्या उतनी नहीं है जीतनी दिखाई जा रही है। होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से यह समस्या आई है इसके खुलते ही जल्द समस्या ख़त्म होगी।

वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में थानागाजी विधायक कांति प्रसाद मीणा भी मौजूद रहे। समारोह में छात्रावास के निर्माण और संचालन में सहयोग करने वाले समाजसेवियों और दानदाताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में समाज की भागीदारी से बेटियों को आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलता है।


कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रावास के विकास में सहयोग देने वाले भामाशाहों का सम्मान करना और समाज में आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना रहा। होली मिलन समारोह के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा आपसी सौहार्द और एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम का आयोजन मीणा बालिका छात्रावास निर्माण एवं संचालन समिति की ओर से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।