
बड़ौदामेव नगरपालिका क्षेत्र में इस समय समस्याओं का अम्भार भरा हुआ हॆ। जहा सरकार करोड़ों खर्च कर ग्रामीण कस्बों में सुविधाएं उपलब्ध करा रही हॆ वहीं विभागीय उदासीनता के चलते आमजन परेशान हॆ। कस्बे के अलवर भरतपुर मार्ग पर जोहड़ वाले हनुमान मंदिर के सामने आलम यह हॆ की मंदिर आने वाले लोगो को मंदिर तक पहुंचना भी दुर्लभ हो रहा हॆ। राहगीरों को सफर के दौरान गडडे से होकर निकलना पड़ रहा हॆ जानकारी अनुसार रोड के एक तरफ पानी से भरा जोहड़ हॆ जो इस समय भरपूर बारिश से पानी रोड से दूसरी और जा रहा हॆ जिसके चलते रोड पर बड़े बड़े गडडे हो गये हॆ जिसमें कभी भी बड़ा हादसा होने की संभावना बनी रहती हॆ।
विभाग को कई बार अवगत कराने पर भी समस्या का कोई समाधान नहीं हो सका। विभाग द्वारा खानापूर्ति कर कचरा डलवाया गया लेकिन कुछ दिनो में बारिश व रोड पर पानी आने से रोड बदहाल हो गया। साथ ही रोड के दूसरी और नगरपालिका द्वारा डंपिंग यार्ड की उपयुक्त जगह ना होने के कारण कचरा डाला जा रहा हॆ जिससे बारिश के मौसम में दुर्गंध आने व कचरा फेलने की वजह से आमजन परेशान हॆ साथ ही मौसमी बीमारिया फैलने की भी संभावना हो रही हॆ।
जोहड़ की दीवार बने व पानी की निकासी हो तो हादसे रुके
जानकारी अनुसार अलवर भरतपुर मार्ग पर ट्रेफिक अधिक मात्रा में रहता हॆ। जोहड़ के पानी की वजह से रोड पर जोहड़ का पानी टच हो जाता हॆ जिससे रोड व जोहड़ में कोई अंतर नजर नहीं आता। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता हॆ। इसलिए जोहड़ में भरे पानी की सही निकासी हो तो पानी को रोड पर आने से रोका जा सके और रोड पर जोहड़ की दिवार बनाई जाए तो हादसे पर नियंत्रण हो सकता हॆ।
सीसी रोड की मांग
कस्बेवासियों द्वारा जोहड़ से आबादी क्षेत्र तक सीसी रोड व जोहड़ की चार दीवारी की मांग की गई ताकि किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
जोहड़ पानी भराव व डंपिंग यार्ड अभाव समस्याओं की जानकारी मिली हॆ जल्द उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर समाधान किया जायेगा। ममता कुमारी ईओ नगरपालिका बड़ौदामेव
जोहड़ के पानी को आगे की तरफ निकालने हेतु पक्के नाले निर्माण का कार्य नगरपालिका द्वारा चालू करा दिया गया हॆ और डंपिंग यार्ड के लिए उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया जल्द समाधान कराया जायेगा। रोड पर गडडे मरम्मत व रोड निर्माण कार्य RSRDC के अंतर्गत आता हॆ विभाग को कई बार सूचित किया गया हॆ – सुमन चेयरमैन नगरपालिका बड़ौदामेव
अलवर भरतपुर बड़ौदामेव मार्ग पर जोहड़ का पानी लगातार सड़क पर पहुंच रहा है, नाली की खुदाई होने के कारण पानी बगल से नहीं जा रहा है, ऐसी स्थिति में रोड में गड्ढे हैं लेकिन जल्दी इनको सही करवा दिया जाएगा।
लोकेश गुप्ता, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, आरएसआरडीसी, भरतपुर