आज हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं, कचरे और गंदे पानी ने नगर निगम के सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। निगम की ओर से सफाई व्यवस्था की कमी के कारण बारिश का पानी नालियों से निकलकर सड़कों पर आ गया। इस जलभराव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। होप सर्कस सहित कई क्षेत्रों में सड़कों पर पानी भरने से यातायात बाधित हो गया, जिससे लोगों का आवागमन प्रभावित हुआ। स्थानीय निवासियों ने नगर पालिका से सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने और जल निकासी की उचित व्यवस्था करने की अपील की है।