16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर
VIDEO: डाबला गांव के पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसा, बाइक सवार घायल
Play video

VIDEO: डाबला गांव के पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसा, बाइक सवार घायल

राजगढ़ थाना क्षेत्र के डाबला गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास एक सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

Google source verification

राजगढ़ थाना क्षेत्र के डाबला गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास एक सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना गुरुवार को उस समय हुई जब माचाड़ी से ऑटो लेकर ढिगावड़ा लौट रहे एक बाइक सवार को एक कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार घायल हो गया और वहीं पास में चल रहा एक टेंपो भी झटके में असंतुलित होकर सड़क किनारे जा पहुंचा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और टक्कर के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

यह भी पढ़ें:
अलवर शहर में 3 फूड स्ट्रीट के लिए खुला टेंडर, यहां मिलेगी 180 वेंडरों को जगह