8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

VIDEO: नई नवेली दुल्हन ने पहले दिया वोट, फिर हुई विदाई 

नौगांव में नई नवेली दुल्हन मोनिका सोनी दूल्हे पुनीत सोनी के साथ मतदान केंद्र पर पहुंची। मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान किया और इसके बाद दुल्हन मोनिका की विदाई हुई। रामगढ़ में सुबह 11 बजे तक 28.97 प्रतिशत मतदान हुआ है।

Google source verification

रामगढ़ विधानसभा के नौगांव में नई नवेली दुल्हन मोनिका सोनी दूल्हे पुनीत सोनी के साथ मतदान केंद्र पर पहुंची। मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान किया और इसके बाद दुल्हन मोनिका की विदाई हुई।

रामगढ़ में सुबह 11 बजे तक 28.97 प्रतिशत मतदान हुआ है। सुबह 9 तक 14.64 प्रतिशत हुआ था। रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में मतदान सुचारू व शांतिपूर्ण जारी है। मतदाताओं में सुबह 7 बजे से उत्साह दिखाई दे रहा है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद हैं। चुनावी मैदान में उतरे 10 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज 2.74 लाख मतदाता कर रहे हैं।

रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए आज सुबह सात बजे से मतदान हो रहा है। मतदान के लिए बूथों पर लंबी लाइन लग रही है।नौगांव में मतदान से पहले नव दंपति ने बूथ पर जाकर मताधिकार का प्रयोग किया। इसके बाद नव विवाहित जोड़ा विदा हुआ। रामगढ़ उपचुनाव के लिए 284 बूथ बनाए गए हैं, जिसमें 10 मॉडल मतदान केंद्र, 8 महिलाओं की ओर से संचालित, 8 युवाओं की ओर से संचालित हो रहे हैं।

दो दिव्यांगों की ओर बूथ संचालित हो रहे हैं। चुनाव के लिए दो हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। करीब 3 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। 154 संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त फोर्स भी मौजूद है। इनके अलावा सैक्टर मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं। साथ ही निगरानी दल भी बूथों की निगरानी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें
रामगढ़ उपचुनाव: मतदाताओं में दिखाई दे रहा है उत्साह, सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद