14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

VIDEO: टीचर के घर चोरी, सोने-चांदी के आभूषण ले गए चोर 

सुबह मकान मालिक ललित वर्मा ने घर का गेट खुला देखा और किराएदार टीचर प्यारेलाल को सूचना दी। प्यारेलाल मौके पर पहुंचे तो पाया कि ताला टूटा हुआ था और अलमारी से सोने-चांदी के आभूषण

Google source verification

रामगढ़ के बहादुरपुर रोड स्थित एक किराए के मकान में चोरी हो गई। बुधवार सुबह मकान मालिक ललित वर्मा ने घर का गेट खुला देखा और किराएदार टीचर प्यारेलाल को सूचना दी। प्यारेलाल मौके पर पहुंचे तो पाया कि ताला टूटा हुआ था और अलमारी से सोने-चांदी के आभूषण व एलसीडी टीवी गायब थे।  टीचर प्यारेलाल, जो कई सालों से वहां रह रहे थे, ने रामगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 25 अक्टूबर को वे ताला लगाकर गांव गए थे। थाना अधिकारी सवाई सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।