14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

VIDEO: पहले दिन बाघिन ST- 9 के दीदार कर पर्यटक हुए रोमांचित, 3 महीने बाद खुला है सरिस्का

तीन महीने के अंतराल के बाद सरिस्का पर्यटकों के लिए फिर से खुल गया। पहले दिन बड़ी संख्या में पर्यटक आए। सरिस्का भ्रमण के लिए आए पर्यटकों को पहले ही दिन बाघिन एसटी 9 के दीदार हुए तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

Google source verification

तीन महीने के अंतराल के बाद सरिस्का पर्यटकों के लिए फिर से खुल गया। पहले दिन बड़ी संख्या में पर्यटक आए। सरिस्का भ्रमण के लिए आए पर्यटकों को पहले ही दिन बाघिन एसटी 9 के दीदार हुए तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पहले दिन 595 पर्यटकों ने जंगल का भ्रमण किया। वन्यजीवों से लेकर हरियाली ने लोगों को आकर्षित किया। बुधवार को सरिस्का पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। गुरुवार को फिर से जंगल खुल जाएगा। डीएफओ ने बताया कि पहले दिन सदर गेट से दोनों पारियों में 28 जिप्सी, 14 कैंटर व टहला गेट से 9 जिप्सी व 9 कैंटर में 595 पर्यटकों ने जंगल की सैर की। इनमें 431 भारतीय, 21 विदेशी व 143 विद्यार्थी शामिल रहे। दोपहर बाद की पारी में भ्रमण के लिए गए पर्यटकों को टाइगर एसटी-9 की साइटिंग हुई। उन्होंने बताया कि अधिकांश बुकिंग प्रदेश सरकार के पोर्टल ओबीएमएस के जरिए की गई थी। अधिकारियों ने बताया कि आगे पर्यटकों की संख्या में और इजाफा होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें:
मंत्री संजय शर्मा व कलेक्टर ने ‘अतुल्य अलवर स्वच्छता अभियान’ का लोगो किया लॉन्च