केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने अलवर सांसद खेल उत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात की और क्रिकेट खेलकर कार्यक्रम का आरंभ किया। मंत्री ने घोषणा की कि विजेता टीम को 1 लाख 50 हजार का पुरस्कार मिलेगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना प्राथमिकता है।
खेल उत्सव दो चरणों में आयोजित होगा
पहले में क्रिकेट और दूसरे में खो-खो, कबड्डी, बैडमिंटन, एथलेटिक्स आदि शामिल हैं। 10 मैदानों पर हो रहे खेलों में 10,000 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया है, जिनमें 340 क्रिकेट टीमों में 34 लड़कियों की टीमें हैं। विजेता टीम 7-9 फरवरी को अलवर में खेलेगी। खेलो इंडिया को जन आंदोलन बनाने की योजना है। शुभारंभ के दौरान जिले के प्रमुख अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।