
महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मैथना में स्कूल भवन की छत से लगातार पानी टपक रहा है। इस इस कारण बच्चों की पढ़ाई भी लगातार प्रभावित हो रही है। स्कूल प्रिंसिपल ने बताया कि स्कूल भवन रिपेयर के बाद भी पहली ही बारिश नहीं झेल सका। कक्षा कक्षों की छतों से लगातार पानी टपक रहा है तथा कक्षों की दीवारों से भी लगातार पानी रिस रहा है तथा कक्षों की फर्श में लगाए गए पत्थर भी उखड़ रहे है जिसके कारण इन कक्षा-कक्षों में विद्यार्थियों को बिठाना जोखिमपूर्ण है।