14 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर
खैरथल-तिजारा जिले में झमाझम बारिश से जलभराव : बारिश से रोड, स्कूल, घरों में भरा पानी… देखे वीडियो ….
Play video

खैरथल-तिजारा जिले में झमाझम बारिश से जलभराव : बारिश से रोड, स्कूल, घरों में भरा पानी… देखे वीडियो ….

दोनों जिले में बुधवार रात से शुरू हुआ झमाझम का दौर गुरुवार दोपहर करीब ग्यारह बजे तक जारी रहा। इससे दोनों जिलों के शहरों, कस्बों व गांव - ढाणियों में पानी- पानी हो गया। रास्तों में जलभराव होने से यातायात बाधित रहा। कई जगह घरों में पानी भर गया। वहीं स्कूल परिसर व कक्षा कक्ष तक भी पानी पहुंच गया। इससे बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हुई।

Google source verification

अलवर

image

kailash Sharma

Jul 06, 2024

भिवाड़ी, किशनगढ़ाबास, खैरथल, कोटकासिम, तिजारा, सोडावास, बहरोड़, बानसूर सहित अन्य क्षेत्र में भी यही हालत रहे।
भिवाड़ी. क्षेत्र में 29 जून को पहली बारिश आई तो बायपास पर जलभराव के 11 महीने पहले जैसे हालात देखने को मिले। तीन जुलाई तक बायपास का जलभराव खत्म हो गया लेकिन गुरुवार अल सुबह से शुरू हुई बारिश ने बायपास, भगत ङ्क्षसह कॉलोनी, मॉल सहित अन्य स्थलों पर फिर से जलभराव हो गया। बारिश का पानी नालों के जरिए बायपास तक नहीं पहुंचे, इसके लिए जगह जगह नालों को मिट्टी डालकर रोका था। पानी आने की वजह से एक के बाद एक खुलती चली गई। बायपास पर अधिक पानी पहुंच गया। बारिश से बिजली आपूर्ति गड़बड़ हो गई। कई जगह लाइन के ऊपर पेड़ गिर गए। 10 इकाइयों में 7 घंटे व 45 फैक्ट्रियों की आपूर्ति छह घंटे बाधित रही।
विद्यालय में घुसा पानी : कोटकासिम. बारिश से पूरा क्षेत्र तर-बतर हो गया। गुरूवार को 107 एमएम बारिश मापी गई। बरसात के पानी की निकासी नहीं होने से जगह-जगह सडक़ें व रास्ते दरिया बने रहे। कस्बे के चौकी रोड़, रामलीला रोड़ सहित अन्य स्थानों पर जलभराव हो गया। कई घंटे लगातार हुई बारिश से सानोद गांव के सरकारी विद्यालय सहित क्षेत्र के कई विद्यालयों के परिसर एवं कक्षाओ में पानी भर गया।
एनीकट टूटा : सोड़ावास. बारिश के कारण गुरुवार दोपहर तीन बजे गांव चुड़ला का एनीकट टूट गया। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत हटुंडी सरपंच मूलचंद शर्मा ने अधिकारीयों को जानकारी दी। मौके पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। लोगों ने एनीकट बनवाए जाने की मांग की है। विधायक ललित यादव का कहना है कि एनीकट जल्दी बनवाया जाएगा।
नदी में पानी: साहबी नदी में दूसरी बार बरसात का पानी आया है। लोग पानी की आवक को देखने पहुंच रहे हैं।
जगह जगह भरा पानी: हरसौली. तेज बारिश के कारण होली टीबा, अन्नपूर्णा रसोई वाले रास्ते, रेल्वे स्टेशन, आर्य समाज सहित मुख्य बस स्टैण्ड पर पानी भर गया। एक और जहां कॉलोनी में बने नाले- नालियों की सफाई नहीं होने से पानी सडक़ों पर बहता रहा।
निचली बस्तियों में पानी भरा : खैरथल. बारिश का पानी निचले हिस्से में बसी बस्तियों में भर गया। यहां दो से तीन फुट पानी आ गया। शहर के $खातीवाडा, सैनी मोहल्ला, आनन्द नगर कालोनी, जसोरिया कालोनी, वार्ड 18, 20, 21, 31 सहित कई वार्डों में पानी- पानी हो गया।
कस्बे की सडक़ें हुई जलमग्न: तिजारा. बारिश से खेतों एवं पुरानी बस्ती, अस्पताल, निगम कार्यालय, बस स्टैंड, पथवारी मंदिर, अङ्क्षहसा सर्किल रोड, फिरोजपुर झिरका मेन रोड, अनाज मंडी के पास सहित गांवों के कच्चे रास्तों में पानी भर गया। कई रास्तों पर वाहनों के पहिये डूब गए।