12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

विश्व पर्यटन दिवस मनाया, सिलीसेढ़ झील पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से पर्यटकों का मन हर्षाया…देखे वीडियो

सिर पर मटके रख व उनमें आग प्रज्वलित कर नृत्य करते कलाकारों को देख पर्यटक गदगद हो गए।

Google source verification

अलवर. जिले में विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर सिलीसेढ़ झील आरटीडीसी होटल पर शुक्रवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए, जिसमें लोक कलाकारों ने अपनी लोक कला की रंग-बिरंगी मनमोहक प्रस्तुतियों से यहां आए पर्यटकों का मन मोह लिया। सिर पर मटके रख व उनमें आग प्रज्वलित कर नृत्य करते कलाकारों को देख पर्यटक गदगद हो गए।

हरियाली और पानी की लहरे रही आकर्षक

कार्यक्रम स्थल पर जहां चहुंओर हरियाली थी तो सिलीसेढ़ झील में भरे पानी की लहरे हवा के संग उछाल मार रही थी। इस मनमोहक दृश्य को देख भ्रमण पर पहुंचे पर्यटक रोमांचित हो गए।

घूमने आए पर्यटकों ने बताया कि यहां आकर काफी अच्छा लग रहा है। चारों तरफ हरियाली और पानी की उठती लहरों का दृश्य काफी खूबसूरत नजारा दिखाई दे रहा है। हिमाचल से आए एक पर्यटक का कहना था कि वो पहली बार यहां आया है और यहां का व्यू बड़ा अच्छा लग रहा है। बार-बार आने का उनका मन कर रहा है। कार्यक्रम के दौरान जिला पर्यटन अधिकारी टीना यादव, केसरसिंह, संजय व अन्य भी उपस्थित रहे।